फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, ब्लैकमेल कर हड़पे 7.34 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती, ब्लैकमेल कर हड़पे 7.34 लाख
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक युवक की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई, जिसके बाद युवती ने दुष्कर्म के मामले में फंसाने के नाम पर धमकी दी और 7.34 लाख रुपये हड़प लिए, पीड़ित ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर बुकलाना निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि दो वर्ष पहले उसकी फेसबुक पर एक युवती के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे उसने स्वीकार किया और बातचीत शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन बाद एक युवक का फोन आया और बोला कि जिस युवती से वह फेसबुक पर बात करता है, वह दुष्कर्म के मामले में फंसा देगी, नहीं तो उसको 4 लाख रुपये देने होंगे। मुकदमे और बदनामी से बचने के लिए उसने आरोपी के खाते में कई बार में 7 लाख 34 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा आरोपी ने उसके नाम पर हापुड़ में एक फर्नीचर की दुकान से बेड, फ्रिज, मोबाइल भी ले लिया। पीड़ित ने बताया कि अब आरोपी ने फिर से चार लाख रुपये की मांग की है, जिससे परेशान होकर पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें