फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते का टिकट मांगने पर बस परिचालक को पीटा

विज्ञापन
घायल रोडवेज बस परिचालक। - फोटो : GARH
विज्ञापन
कुत्ते का टिकट मांगने पर बस परिचालक को पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ से कुत्ते के साथ गजरौला जा रही एक युवती से परिचालक ने टिकट मांगा तो, युवती ने युवकों को बुलवाकर परिचालक को पिटाई करवा दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित बस परिचालक विपिन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें बताया कि एक युवती मेरठ के सोहराबगेट अड्डे से से बस में बैठी जिसके साथ एक कुत्ता भी था। स्टेंड से बस जैसे ही चली तो परिचालक ने यात्रियों के टिकट बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान परिचालक ने युवती के साथ कुत्ते का टिकट भी मांगा, तो इस बात पर युवती भड़क गई, जिस पर बस परिचालक ने उसको बस उतरने के लिए कहा। लेकिन इतनी बात पर युवती ने टिकट कटवा लिया। परिचालक का आरोप है कि जैसे ही बस गढ़ में नेशनल हाईवे पर अल्लाबख्शपुर के पास पहुंची तो एक कार आई, जिसमें से करीब छह युवक उतरे और बस को बीच रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने परिचालक को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। वहीं युवती का आरोप है कि बस परिचालक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था, जिसको लेकर उसने विरोध किया और चलती बस से उतर गई, इतने में ही वहां पर मौजूद भीड़ ने बस परिचालक से मारपीट की है। युवती ने भी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमित सिंह का कहना है कि दोनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें