फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौज के विरोध पर घर में घुसकर हमला, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली-गलौज के विरोध पर घर में घुसकर हमला, दो गंभीर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव हशुपुर में घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर चार युवकों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर निवासी सहीजुद्दीन ने तहरीर दी है। जिसने बताया कि 28 अगस्त की शाम पड़ोस में रहने वाले औसाफ और वसीम उसके घर के बाहर खड़े थे, जो किसी बात को लेकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। इस दौरान उसके भाई नसरूद्दीन ने उन्हें घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी गुस्सा हो उठे और वहां से चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद अपने साथी साबुद्दीन और कामिल को लेकर उसके घर में घुस आए। घर में घुसते ही आरोपियों ने अभद्रता व गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर औसाफ, वसीम, साबुद्दीन और कामिल ने उसके भतीजे छोटे और बेटी गुलफ्सा के साथ मारपीट की। वहीं आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे छोटे और गुलफ्सा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें