फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी निवासी शाहरुख को सस्ती दरों पर लोन दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शाहरूख मलिक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे चक्की का प्लांट लगाना था। जिसके लिए उसे रुपयों की आवश्यकता थी। इसी दौरान सराय बसारत अली मोहल्ले में रहने वाले शाहिद फारूखी, दिल्ली रोड पर रहने वाले अखिल, सलीम और मोहसिन से उसकी मुलाकात हुई। तीनों ने उसे 55 लाख रुपये का बैंक लोन कराने की बात कही। आरोपियों ने लोन कराने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ले लिए। लेकिन उसे बैंक लोन नहीं दिलाया। रुपये लौटाने की बात पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की और हत्या की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें