फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से बेटी ने विसर्जित की सोनाली फोगाट की अस्थियां

विज्ञापन
हापुड़ः ब्रजघाट में सोनाली फोगाट की अस्थि विसर्जित करने जाती बेटी यशोधरा व अन्य परिजन। संवाद - फोटो : GARH
विज्ञापन
नम आंखों से बेटी ने विसर्जित की सोनाली फोगाट की अस्थियां
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के बाद सोमवार को उनकी बेटी यशोधरा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अस्थियां ब्रजघाट गंगा में विसर्जित की। इस दौरान वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई। इसके बाद तीर्थ पुरोहित के घर जाकर वंशावली में नाम दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के गांव हरिता निवासी सोनाली फोगाट की करीब एक सप्ताह पूर्व गोवा में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को उनकी बेटी यशोधरा अन्य परिजनों के साथ अस्थियां लेकर गंगानगरी ब्रजघाट पहुंची। जहां गमगीन माहौल में पंडित मनीष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई। इसके बाद नामव में बैठकर गंगा की मध्य धारा में उनकी पुुत्री ने नम आंखों से अस्थियां विसर्जित की। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए गंगा मैया से प्रार्थना की। अन्य धार्मिक कर्मकांड के उपरांत परिजनों ने अपने तीर्थ पुरोहित के यहां पहुंचकर सोनाली फोगाट का नाम वंशावली में दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें