फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने साथ चलने से किया इनकार, युवती ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी ने साथ चलने से किया इनकार, युवती ने खाया जहर
विज्ञापन

हापुड़। लखनऊ के एक गांव निवासी युवती सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में बेहोश हालत में मिली। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी टीम ने युवती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। पूछताछ में पता चला कि युवती प्रेमी से मिलने के लिए यहां आई थी। लेकिन जब वह ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ तो उसने जहर खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया।
पूछताछ में युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में वह दिल्ली में परेड देखने के लिए गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए और दोनों के बीच बातचीत होनी शुरू हो गई और दोनों प्यार हो गया। दो दिन पहले युवती को पता लगा कि युवक का किसी और स्थान पर रिश्ता तय हो गया है। जिसके बाद युवती ने युवक से बातचीत की। सोमवार को युवती लखनऊ से एक ट्रेन में सवार होकर हापुड़ स्टेशन आ गई। जहां पर युवक और युवती को मिलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद युवती स्टेशन परिसर से बाहर आ गई और जहर खा लिया। जिससे वह बेहोश हो गई। युवती को बेहोश देख लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी। उन्होंने युवती को पहले रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे कुछ होश आ गया। युवती को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। जहां युवती का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के अधीक्षक दिनेश खत्री ने बताया कि युवती को उपचार दे दिया गया है। जिसके बाद वह खतरे से बाहर आ गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि युवती की हालत में सुधार होने से उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें