फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर तमंचे के बल पर तीन लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के देवर ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके साले की मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते एक अगस्त को उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद वह और दो छोटे बच्चे घर पर थे। बच्चों की देखभाल के लिए उसने अपने ममेरे भाई की पत्नी को घर पर बुला लिया। रात करीब एक बजे आजाद, वसीम और सलमान निवासी गांव जैतोली जनपद अमरोहा उसके घर पर पहुंचे, जो जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने घर में घुसते ही तमंचे निकाल कर धमकाते हुए उसके व उसकी भाभी के साथ मारपीट की। जिसके बाद आतंकित करते हुए उसकी भाभी को कमरे में ले गए, जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में उसने सिंभावली थाने समेत एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसने न्यायालय में वाद दायर किया। सिंभावली पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आजाद, वसीम और सलमान के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें