फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली जाने के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया। हाईकमान के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिंभावली थाने पर पहुंच गए, जिन्होंने थाने का घेराव करते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुशलपाल आर्य ने कहा कि पुलिस-प्रशासन निरंकुश हो चुका है। अभिव्यक्ति की आजादी और लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जिसे भारतीय किसान यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। राकेश टिकैत को रिहा किए जाने की सूचना के बाद कार्यकर्ता शांत हुए और घेराव स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर आमिर, नइमुद्दीन, फैजान अब्बासी, इमरान त्यागी, शाहिद, रियाजुद्दीन, खलील सलमानी, मनोज कुमार, नीतू, तेजपाल, डॉ. माजिद, तुषार कुमार, महेंद्र गोयल, आकाश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें