फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा का बढ़ा जलस्तर, जलभराव से बर्बाद होने की कगार पर फसलें, प्रशासन सतर्क

Mon, 08 Aug 2022 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर।

सार

तहसीलदार विवेक भदौरिया ने बताया कि जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, फिर भी राहत चौकियों पर अधिकारी और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हुए हैं,
विज्ञापन
गढ़ खादर क्षेत्र के गांव में खेतों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर बैराज से लाखों क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने से गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ गया। निचले जंगल में जलभराव होने से फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। पिछले दो दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इससे प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

विज्ञापन


गांव बख्तावरपुर, आरकपुर, लठीरा समेत कई गांवों के संपर्क रास्तों पर भी पानी भर रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सोमवार को ब्रजघाट में गंगा का जल स्तर 198.60 मीटर पहुंच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के लिए चारा लाने में बड़ी समस्या हो रही है, बता दें कि इस समय जल स्तर येलो अलर्ट से कुल 30 सेमी दूर हैं, लगातार जल स्तर में बढ़ोतरी होने पर येलो अलर्ट के निशान पर जल स्तर पहुंच सकता है।

केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह बिजनौर बैराज से सवा लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है, जो मंगलवार की दोपहर तक गढ़ क्षेत्र में पहुंचेगा। जिससे जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें