फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही का एटीएम कार्ड बदलकर 12 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
गढ़ के एटीएम में लगे कैमरे में कैद हुआ ठग। - फोटो : GARH
विज्ञापन
महिला सिपाही का एटीएम कार्ड बदलकर 12 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में चौपला स्थित एसबीआई के एटीएम में ठगों ने महिला सिपाही का एटीएम कार्ड बदलकर 12 हजार रुपये निकाल गए। आरोपी एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गढ़ कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही ने बताया कि वह चौपला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में शनिवार की दोपहर अपने एटीएम का पिन बनाने के लिए गई थी। इसी बीच उसके पीछे दो अज्ञात युवक खड़े हुए थे, जिन्होंने उसे पिन बनाते हुए देख लिया। पीड़िता ने बताया कि पीछे खड़े युवक ने अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगा दिया, महिला सिपाही ने अपना कार्ड समझकर आरोपियों का एटीएम निकाल लाई और अपना वही पर छोड़ दिया। शातिरों ने तुरंत ही उसके खाते से 12 हजार की धनराशि निकाल ली। पीड़िता ने बताया कि जब उसके मोबाइल पर संदेश आया तब उसे जानकारी हुई। पीड़िता ने अपने पर्स में रखे एटीएम कार्ड को देखा तो वह बदला हुआ था, जिसके बाद पीड़िता ने बैंक शाखा में पहुंचकर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराएं तो, देखा कि पिन बनाने के दौरान पीछे खड़े युवकों ने ही उसका कार्ड बदलकर 12 हजार की नकदी निकाली है। पीड़िता का कहना है कि जिसका एटीएम उसके पास आ गया था, उसको फोन किया तो वह बिहार का आर्मी से रिटायर्ड फौजी था। उसने बताया कि उसके एटीएम कार्ड से भी इसी तरह से नकदी निकाली गई है। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि संबंधित मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटैज की जांच कराई जा रही है, जल्द ही ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें