फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ सेवा शिविर में मारपीट, लूट का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ सेवा शिविर में मारपीट, लूट का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के शिव मंदिर के बाहर कांवड़ सेवा शिविर में घुसकर आयोजकों के साथ मारपीट व लूट की घटना को लेकर गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। वहीं पुलिस की व्यापारियों व शिविर संचालकों के साथ नोकझोंक भी हुई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद व्यापारी शांत हुए।
सिंभावली थाना क्षेत्र में रेलवे रोड़ के सामने की तरफ नेशनल हाईवे किनारे स्थित शिव मंदिर पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा कांवड़ मेले के दौरान करीब 20 सालों से सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर संचालक सुनील गर्ग ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाद करीब चार बजे सिंभावली चीनी मिल कर्मी अरुण साइकिल से वहां पहुंचा, जिसने सड़क पर टेंट लगाने को लेकर उनके साथ अभद्रता की। जिसने लेकर शिविर आयोजकों का अरुण के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन

देर रात बेटों समेत साथियों के साथ शिविर संचालकों से की मारपीट
शिविर संचालकों का आरोप है कि शनिवार की रात अरुण अपने बेटों धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार समेत करीब दो दर्जन युवकों को साथ लेकर सेवा शिविर में पहुंच गया। जिन्होंने भंडारा संचालकों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने और उनकी दुकानें बंद कराने की धमकी दी। वहीं लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अरुण को हिरासत में लेकर शिविर संचालकों व व्यापारियों के सामने ही पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों पक्षों को रविवार की सुबह 10 बजे थाने आने के लिए कहा।
विज्ञापन

बाजार बंद कर शिविर में धरने पर बैठे आयोजक व व्यापारी
सेवा शिविर में मारपीट और लूट की तहरीर देने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ देने से व्यापारी आक्रोशित हो उठे। शिविर आयोजकों व व्यापारी बाजार बंद करते हुए सेवा शिविर स्थल पर धरने पर बैठ गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह, तहसीलदार विवेक भदौरिया मौके पर पहुंच गए और लोगों से वार्ता की। जहां रास्ते में टैंट लगाने को लेकर व्यापारियों की थाना प्रभारी से नोकझोंक भी हुई। करीब 3 घंटे चली वार्ता के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अरुण, धर्मेंद्र, मनीष समेत 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना, लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं थाना प्रभारी ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी शांत हुए।
कोट =
शिविर संचालकों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। -
- सर्वेश मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें