फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला को पीटा और लूटी ली चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला को पीटा और लूटी ली चेन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने व विरोध करने पर चेन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिंभावली थाने में कार्रवाई न होने पर एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंभावली के एक गांव की महिला ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें उल्लेख किया है कि गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पीड़िता ने सिंभावली थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि उस मामले में आरोपी उस पर जबरन फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि 19 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी, इसी दौरान एक ही परिवार के छह आरोपी उसके घर में घुस आए और लाठी डंडों से मारपीट करने लगे, विरोध किया तो उनमें से एक आरोपी ने उसके गले में पड़ी चैन झपट ली और आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिंभावली थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें