लकड़ी व्यापारी से गुजरात के पिता-पुत्र ने 24.60 लाख हड़पे
हापुड़। नगर निवासी कारोबारी अंकित गर्ग से लकड़ी लेकर गुजरात निवासी पिता पुत्र ने 24.61 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर पीड़ित को हत्या की धमकी दी। मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अंकित गर्ग ने बताया कि ततारपुर मोड के निकट कात्यायनी इम्पैक्स के नाम से फर्म उनकी फर्म है। फर्म की शाखा गुजरात के गांधी धाम में भी है। वर्ष 2108-19 में उन्होंने हरियाणा के रोहतक स्थित प्रेम एंड संस नामक फर्म के मालिक रामअवतार को 36.94 लाख रुपये की कीमत की लकड़ी सप्लाई की थी। 13 सितंबर 2019 को उनके फर्म मालिक पर 30.91 लाख रुपये बकाया थे। रुपयों की मांग करने पर प्रतिमाह एक लाख रुपये देने की बात तय हुई। कुल मिलाकर आठ माह में पूरी रकम चुकाने और प्रतिमाह का ब्याज देने की भी बात कही थी।
कुल मिलाकर उनके आरोपियों पर 24.61 लाख रुपये उस पर बकाया रह गए। लेकिन दोनों ने इंकार कर दिया है। शिकायत करने पर पीड़ित को हत्या की धमकी दी। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि प्रेम एंड संस नामक फर्म के मालिक हरियाणा के रोहतक निवासी रामअवतार और उसके पुत्र राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।