फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़-ब्रजघाट में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़-ब्रजघाट में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मानसूनी बारिश और बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज के चलते गढ़-ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार की रात जलस्तर कम होने के बाद रविवार को शाम एक बार फिर एक मीटर से अधिक बढ़ गया। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ने लगी है। वहीं प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश ने गढ़ खादर क्षेत्र के किसानों की मुसीबत बढ़ाना शुरू कर दी हैं। हर साल बाढ़ की स्थिति झेलने को मजबूर गंगा खादर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर, अब्दुल्लापुर, कोथला, रामपुर न्यामतपुर, आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर-शाकरपुर, लठीरा, कृष्णा वाली मढ़ैया, कुदैनी की मढ़ैया, नयाबांस-बख्तावरपुर गांव के ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ रही हैं। क्योंकि पिछले चार दिनों से गढ़-ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। शनिवार की रात जल स्तर में कुछ कमी हुई, जिससे किसानों ने कुछ राहत की सांस ली। लेकिन राहत लंबे समय तब नहीं बनी रही। बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज किया गया पानी पहुंचने पर रविवार की शाम गंगा के जलस्तर में एक मीटर से भी अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाढ़ कंट्रोल रूम मेरठ के सूत्रों के अनुसार शनिवार को ब्रजघाट गंगा का जलस्तर 186.84 मीटर था, जो रविवार की शाम 187.88 मीटर तक पहुंच गया। वहीं बिजनौर बैराज से रविवार को 36316 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्तों में पानी भरने से दिक्कत
गांव कुदैनी की मढैय़ा, शाकरपुर समेत खादर क्षेत्र के गंगा से सटे गांवों के रास्तों पर गंगा का पानी भरा हुआ है। जिसके चलते किसानों व ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। खेतों से चारा लाने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें