फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और बेटे की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और बेटे की गई जान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में आकर बाइक सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगौली निवासी जियालाल शर्मा का बेटा अवधेश (33) अपनी पत्नी रजनी (30), बेटे हर्ष (5) और बेटी गौरी के साथ बुधवार की दोपहर बाद को बाइक पर सवार होकर गुरु पूर्णिमा पर्व पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उपकृषि मंडी के सामने पहुंचे तो ब्रजघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी साइड (गलत दिशा) में पहुंच गई और बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पति पत्नी और बेटे हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी गौरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल बच्ची को गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। दंपती और बच्चे के शवों को कब्जें में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। वहीं सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि तीनों मृतकों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, इसके अलावा घायल बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया गया है, आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दो गांवों में नहीं जले चूल्हे
बता दें कि अवधेश की पत्नी रजनी का मायका गढ़ क्षेत्र के गांव खिलवाई में है। सड़क हादसे में पति-पत्नी और मासूम बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही गांव बंगौली में परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव खिलवाई में रजनी के मायके में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से ग्रामीणों में भी शोक की लहर बन गई है। दोनों गांवों में कई घरों के चूल्हे भी नहीं जले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें