फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में स्याना रोड पर वेदांत कॉलेज के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। इस संबंध में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्घापाड़ा निवासी फरमान ने रविवार की देर शाम कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसके मौसा अनीस अपनी पत्नी शब्बो के साथ सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ गए थे, जहां से सामान खरीद कर बाइक से वापस पलवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार अनीस व शब्बो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अनीस को मृत घोषित कर दिया। वहीं शब्बो का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें