फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 41 लाख की ठगी के आरोपी की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े 41 लाख की ठगी के आरोपी की तलाश में दबिश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हरियाणा पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले युवक की तलाश में सिंभावली में दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बच निकला।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के जनपद भिवानी के थाना लौहार क्षेत्र की पुलिस टीम एसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिंभावली थाने पहुंची। जहां से सिंभावली पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र की सुभाष विहार कॉलोनी में दबिश दी। एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुभाष विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी के धंधे मे लिप्त है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर लौहार थाना क्षेत्र एक व्यक्ति से ही सरकारी नौकरी दिलाने के लिए 41 लाख 54 हजार रुपये की ठगी की है। इस संबंध में लौहार थाने में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी नेता और उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही इन्हें संरक्षण देने वालों की भी तलाश भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें