फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की योजना बना रहे दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने लूट और चोरी की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि दो साथी फरार हो गए।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को बहादुरगढ़ इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही पुलिस स्याना रोड पर गांव भैना के पास पहुंची तो बदमाशों की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और जखैड़ा रहमतपुर मोड़ पर पहुंची। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया, वहीं दो मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस दोनों बदमाशों को थाने ले आई। जहां पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम सादाब उर्फ मोनू, तरुण उर्फ तनुज निवासी गांव भैना बहादुरगढ़ बताया, पूछताछ के दौरान बताया कि वह क्षेत्र में लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। फरार साथी कालू निवासी जखैड़ा और गौरव निवासी भैना भी उनके साथ शामिल थे। तलाशी लिए जाने पर आरोपी सादाब से एक चाकू बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना इंस्पेक्टर सुमन कुमार ने चारों को नामजद किया और गिरफ्तार दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सीओ ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें