फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी पम्मी यादव ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि शुक्रवार को वह अपने 16 वर्षीय बेटे दीपांशु को साथ लेकर किसी काम से क्षेत्र के गांव बक्सर गया था। जहां से वापस लौटने के दौरान गांव ब्रह्मगढ़ी से आगे एक बैंकट हाल के निकट सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार समेत भाग निकलने में कामयाब हो गया। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से उसने दीपांशु को बक्सर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पम्मी यादव ने तहरीर देते हुए कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें