पड़ोसी ने महिला से की छेड़छाड़, दो पर रिपोर्ट दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी। जिसने बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर पर अकेली थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले इमरान और इंतजार उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि अकेला पाकर दोनों युवकों ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल भी कर दिया। हंगामा होने पर आस पड़ोस के लोगों को आता देखकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि इमरान और इंतजार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।