भाजपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व जिपं सदस्य
हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी की मौजूदगी में रविवार को बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलेक चंद कसाना ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सलेक चंद कसाना ने कहा कि वर्तमान में वे बसपा से जिला महासचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। लेकिन जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति है, पार्टी समाज हित में देश हित के बारे में सोचती है, इस प्रकार से कोई भी पार्टी सोचती नहीं है। पार्टी की आदर्शवादी नीतियों से प्रभावित होकर वह बसपा को छोड़कर अपने सहयोगियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सलेक कसाना के साथ गिरीश शर्मा, अनिल यादव, अमन ठेकेदार, प्रशांत शर्मा, रविंद्र कसाना, सतवीर कसाना, हर्षित शर्मा, अनिल कसाना, अंकित कसाना, बाबू त्यागी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।