फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर दिव्यांग से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रकम दोगुनी करने का झांसा देकर दिव्यांग से ठगी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव हशूपुर निवासी दिव्यांग युवक कविंद्र ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव सरुरपुर निवासी एक युवक उसका पुराना परिचित है। जिसने करीब तीन साल पहले उसे एक स्कीम बताकर अपने झांसे में ले लिया। पीड़ित का कहना है कि उसने उसकी रकम को दोगुना करने का लालच देकर जनवरी 2019 में उसे दो लाख चार हजार सौ रुपये ले लिए। इसके बाद भी किस्तों में कुछ और रकम आरोपी को दी। लेकिन करीब तीन साल बीतने के बाद भी आरोपी ने उसके पैसे नहीं लौटाए। वहीं रुपये वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी से जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा और उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें