फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्कर को बक्सर नहर पटरी से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोतस्कर को बक्सर नहर पटरी से पकड़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने गोतस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
सिंभावली पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बक्सर निवासी बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख सचिन शर्मा ने सूचना दी। बताया कि बक्सर नहर पटरी से एक व्यक्ति गोवंश को लेकर जा रहा है। जहां पुलिस टीम को एक व्यक्ति गोवंश को लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने जब पूछताछ की कोशिश की, तो वह गोवंश को छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गोवंश को कब्जे में लेकर आरोपी को थाने लाया गया। पूछताछ में अपना नाम वकील निवासी गांव वैठ बताया। वह गोवंश को कटान के लिए लेकर जंगल की तरफ जा रहा था। सिंभावली पुलिस ने बताया कि गोवंश को एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में दे दिया है। वहीं, आरोपी वकील के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें