फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतूपुरा में मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतूपुरा में मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव रतूपुरा में एक मकान से चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। वहीं नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक धर्मकांटे से भी इंवर्टर, बैटरी चोरी हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी बुंदू ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। जिसने बताया कि बुधवार की रात वह परिजनों के साथ घर पर सोया हुआ था। देर रात घर में घुसे चोरों ने एक कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना का पता उन्हें बृहस्पतिवार की सुबह जागने पर चला। सेफ का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नेशनल हाईवे पर किसान डिग्री कॉलेज के सामने ओम धर्मकांटा संचालक अशोक कुमार ने भी तहरीर दी है। जिसने बताया कि बुधवार की रात चोर धर्मकांटे से इंवर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए।
सिंभावली पुलिस का कहना है कि रतूपुरा की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर के आधार पर दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें