फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक ने महिला से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो चालक ने महिला से की छेड़छाड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ टेंपो चालक ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह शनिवार को किसी काम से हापुड़ गई थी। वहां से वह टेंपो द्वारा सिंभावली लौट रही थी। महिला का कहना है कि हापुड़ से चलने के दौरान टेंपो में कई सवारी थी, जो रास्ते में उतर गई। जिसके बाद वह टेंपो में अकेली रह गई। उसे अकेला देखकर टेंपो चालक ने अश्लील फब्तियां कसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गांव के रास्ते पर पहुंचने के बाद उसने चालक से टेंपो रोकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने टेंपो सिंभावली में मिल गेट के सामने रोका। जो उसे वहां उतारकर भाग निकला। महिला का कहना है कि टेंपो नंबर के आधार पर उसने चालक के बारे में जानकारी की, जिसका पता चलने पर आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें