फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक और बस की भिड़ंत, छह यात्री हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक और बस की भिड़ंत, छह यात्री हुए घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के निकट नेशनल हाईवे पर कट के पास ढाबे की तरफ मुड़ रही प्राइवेट बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार चार बच्चों समेत छह यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया, वहीं अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दिल्ली से सवारी लेकर एक प्राइवेट बस जनपद बिजनौर के चांदपुर के लिए जा रही थी। सुबह करीब सात बजे बस नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के निकट पहुंची। जहां विपरीत दिशा में बने एक ढाबे पर जाने के लिए चालक ने सिखैड़ा कट से बस को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, बस में मौजूद न्याम निवासी जलालपुर, रेशमा, उसका चार वर्षीय बेटा शाद और दो वर्षीय बेटी अन्हा निवासी चांदपुर, शाहिन व रजिया निवासी चांदपुर घायल हो गए। इसके अलावा भी कई सवारियों को मामूली चोट लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें