फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में पीएसी कर्मी ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में पीएसी कर्मी ने किया हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में आरती स्थल पर शराब के नशे में हंगामा करने वाले दो पीएसी कर्मियों के खिलाफ पीएसी आईजी ने तबादले की कार्रवाई की है। जिसको लेकर गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण के लिए गए कर्मी ने अस्पताल में फिर से हंगामा किया। काफी समझाने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों की बात को अनसुना कर हंगामा करता रहा।
बरसात के मौसम मे बाढ़ की संभावना के चलते इस समय ब्रजघाट गंगा तट पर पीएसी कर्मी तैनात किए हुए है, जिसमें दो कर्मियों ने शराब के नशे में गंगा आरती स्थल पर पहुंचकर हंगामा किया था। जिसकी शिकायत पर शुक्रवार को ब्रजघाट पहुंची पीएसी आईजी भारती सिंह ने दोनों का तबादले करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए थे। बता दें कि शुक्रवार की रात को जब पीएसी कर्मी राजेंद्र राठी निवासी बागपत की मेडिकल जांच कराने के लिए गढ़ नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, उस समय भी राजेंद्र शराब के नशे में था। जो स्वास्थ्यकर्मियों को परीक्षण करने से मना करता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और पीएसी कर्मियों ने समझा बुझाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं मेडिकल जांच के बाद जब स्वास्थ्यकर्मियों ने रजिस्टर में अंगूठा लगाने के लिए कहा तो पीएसी कर्मी शराब के नशे में हंगामा करने लगा, जिसके चक्कर में मेडिकल रिपोर्ट भी फट गई। कड़ी मशक्कत के बाद पीएसी कर्मी उसे सीएचसी से वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक दिनेश भारती ने बताया कि शुक्रवार की रात को कर्मी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा था। उस दौरान शराब के नशे में था, काफी परेशानी के बाद मेडिकल परीक्षण किया और हंगामा करने की स्थिति देख वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें