फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादुल्लापुर लोधी में पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लापुर लोधी में पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर लोधी के व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। जिसको देख खेतों पर कामकाज करने जाने वाले किसानों में सनसनी फैल गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर लोधी निवासी राजेंद्र कुमार (45) का शव बृहस्पतिवार को गांव के ही जंगल में लटका मिला। बता दें कि दोपहर के समय में कुछ ग्रामीण खेतों पर कामकाज करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान बीच रास्ते में पड़े एक जंगल में लगे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका दिखाई दिया, जिसको देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और पास जाकर देखने पर मृतक गांव ही रहने वाला राजेंद्र निकला। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। वहीं, घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद की उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के अन्य परिजनों को बुलाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से वार्ता की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें