फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लडपुरा में चार बार लगा कैंप, 980 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लडपुरा में चार बार लगा कैंप, 980 को लगा टीका
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव लडपुरा में 3 हजार की आबादी पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 60 प्रतिशत ग्रामीणों को का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जुलाई माह में 90 प्रतिशत के तक टीकाकरण का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा, वहीं लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
गढ़ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लडपुरा के ग्राम प्रधान दिसोंदी ने बताया कि गांव में करीब 3 हजार लोगों की आबादी है। जिसमें से अभी तक पात्र 980 ग्रामीणों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। गांव में घर घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है। गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 बार कैंप लगाया गया था। गांव के अधिकांश बुजुर्गों को वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन

टीका ही बचाएगा
कोरोना से केवल टीका ही बचा सकता है। सरकार द्वारा निशुल्क वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाएं, इसमेें कोई परेशानी नहीं है। - ग्राम प्रधान, दिसोंदी
लोगों को कर रहे जागरूक
मैंने कोरोना टीका लगवा लिया है, वहीं साथियों को भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं, ताकि अधिकांश लोग टीका लगवा लें। - ओपी भाटी, ग्रामीण
संक्रमण से बचाएगा टीका
वैक्सीन को लेकर पहले कई बार अफवाहें फै ली थीं। जो पूरी तरह से गलत थी। टीका ही महामारी से बचाएगा, इसलिए टीकाकरण जरूर कराएं। - संजीव कुमार, ग्रामीण
बुक हो गया स्लॉट
मैंने स्लॉट बुक करा दिया है। गढ़ सीएचसी में जल्द ही टीका लग जाएगा। अन्य साथियों को सीएचसी जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा हूं।-रविंद्र पधान, ग्रामीण
विज्ञापन

जरूर लगवाएं वैक्सीन
गांव में चार बार कैंप लगवा चुके हैं, जिसमें काफी लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं अन्य ग्रामीण सीएचसी में पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। टीका जरूर लगवाएं ताकि संक्रमण से बचाव हो सके। - सीएचसी अधीक्षक, दिनेश भारती संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें