फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के लिए भेजा तीन क्विंटल दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के लिए भेजा तीन क्विंटल दूध
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल किसानों के लिए युवा जिलाध्यक्ष ने तीन क्विंटल दूध धरना स्थल पर भेजा है। इस दौरान किसानों ने कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लंबे समय से आंदोलन और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव नेकनामपुर नानई निवासी भाकियू युवा जिलाध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता शनिवार को तीन क्विंटल दूध आंदोलनरत किसानों के लिए लेकर रवाना हुए। इस मौके पर जीते चौहान ने बताया कि मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, जिला महासचिव दिनेश त्यागी ने निर्देशानुसार किसानों के लिए दूध का इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। नरेश टिकैत और राकेश टिकैत के निर्देश पर कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। जनपद हापुड़ व गढ़ क्षेत्र से समय-समय पर राशन समेत अन्य सामग्री भेजी जाएगी। इस मौके पर मूलचंद चौहान, महिपाल चौहान, हर्ष, मोनू, रामदत्त, बीरबल, संदीप चौधरी समेत अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें