फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस करोड़ खर्च करने के बाद गंगा पुल नहीं हुआ चालू

विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा पुल पर लगी बैरिकेडिंग। - फोटो : GARH
विज्ञापन
बीस करोड़ खर्च करने के बाद गंगा पुल नहीं हुआ चालू
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मरम्मत कार्य में 20 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी ब्रजघाट की दूसरी साइड का गंगा पुल बंद है। एक साइड पर ही दोनों तरफ का वाहनों का आवागमन हो रहा है जिससे आए दिन लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ता है, गढ़ विकास मंच के पदाधिकारियों ने सीएम को पत्र भेजकर पुल की मरम्मत कराने तथा लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ विकास मंच के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि गंगानगरी ब्रजघाट में दो पुल बने हुए हैं, जिसमें एक पुल मरम्मत कार्य होने के चलते सन् 2012 से बंद पड़ा हुआ है। गंगा पुल की जर्जर हालत होने पर एनएचएआई की सिफारिश पर वर्ष 2012 में इसे बंद करते हुए दोनों साइडों में दीवार का निर्माण कराकर वाहनों का आवागमन नए पुल पर शुरू करा दिया गया था। जिसके बाद एनएचएआई द्वारा साढ़े सात सौ मीटर लंबे पुराने पुल की मरम्मत में 20 करोड़ की रकम खर्च कर दी। जिसके बाद पुल चालू कराया गया। लेकिन कुछ समय बीतने के बाद ही एनएचएआई के अधिकारियों ने गंगा पुल को फिर से बंद कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर = गंगा पुल की समस्या के बारे में डीएम समेत एनएचएआई को पत्र भेजा जाएगा, गंगा पुल का मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराकर इसे चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैरिंग धंसने से बंद हुआ था पुल
17 दिसंबर 2019 की रात गंगा पुल का पिलर संख्या चार नीचे धंस गया। जिसके बाद उसकी मरम्मत की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं फिर से मरम्मत कराने के लिए 07 जनवरी 2020 को एक बार फिर पुराने पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया। पुल की मरम्मत के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पांच से छह माह का समय मांगा था। लेकिन करीब डेढ़ साल बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें