फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे युवक का शव पूठ में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक का शव पूठ में मिला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दो दिन पूर्व साथियों के साथ गंगा स्नान करने आया एक युवक जनपद अमरोहा क्षेत्र में गंगा में डूब गया था। उसका शव गांव पूठ गंगा से बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव वलीपुर निवासी प्रिंस (32) पुत्र कुशपाल दो मई को साथियों के साथ ब्रजघाट में गंगा स्नान करने आया था। जो दोस्तों के साथ गंगा के दूसरी तरफ जनपद अमरोहा क्षेत्र के कच्चे घाट पर गंगा स्नान करने के लिए चले गए। इस दौरान स्नान करता हुआ प्रिंस गहरे जल में पहुंच गया और गंगा में डूब गया था। प्रिंस को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। इसके बाद गोताखोरों ने प्रिंस की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। प्रिंस के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बरामदगी की मांग की। मौके पर पहुंची गजरौला पुलिस ने बोट और गोताखोरों का सहारा लेकर गंगा में प्रिंस की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया था। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को प्रिंस का शव हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ गंगा में बहता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया, जहां शिनाख्त के बाद बहादुरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बेटे का शव मिलने पर पिता कुशपाल समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि शव की परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें