शादी का झांसा देकर युवक ने पांच साल तक किया दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक का रिश्ता दूसरे स्थान पर होने पर युवती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने सोमवार की देर शाम थाने में तहरीर दी है। बताया कि गांव में ही रहने वाले एक युवक से काफी समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती का कहना है कि पांच साल से लगातार आरोपी युवक उसे शादी का झांसा दे रहा है। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है। युवती ने बताया कि सोमवार को परिजनों ने आरोपी युवक का रिश्ता भी किसी अन्य युवती के साथ तय कर दिया, जिसकी जानकारी मिलने पर जब वह युवक के घर पहुंची, तो आरोपी से उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसके साथ अभद्रता व गाली-गलौज कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी को नामजद तक कार्रवाई की मांग की है। एसओ राजीव कुमार बालियान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। संवाद