एएसपी ने की कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कोविड संक्रमण को लेकर एएसपी ने पुलिस बल के साथ नगर में रूट मार्च निकाला। जिन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील करते हुए उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
एएसपी सर्वेश मिश्रा ने रविवार की शाम सीओ पवन कुमार और पुलिस बल के साथ गढ़ नगर में स्याना रोड, तहसील रोड, नक्का कुआं रोड पर रूट मार्च निकाला। उन्होंने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन कराए जाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर रूट मार्च निकाला गया है। उन्होंने रूट मार्च निकालने के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और घरों में रहने के लिए अपील भी की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, जिसका पालन करना होगा। इस दौरान यदि कोई भी दुकानदार अनावश्यक रूप से दुकान खोलकर सामान बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ गढ़ चौपला पर वाहनों को रोककर चालकों से पूछताछ भी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार भी मौजूद रहे।