फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सरूरपुर के पास ट्रैक्टर ने दो बच्चों को टक्कर मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सरूरपुर के पास ट्रैक्टर ने दो बच्चों को टक्कर मारी, गंभीर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सरुरपुर के निकट बाग में बैठे बच्चे ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हो गए। बच्चों के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं, बहादुरगढ़ क्षेत्र में कार पेड़ से टकराने पर चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गढ़ क्षेत्र के गांव सरुरपुर निवासी इरफान ने रविवार की सुबह थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे उसका बेटा जहांगीर और भतीजा दानिश हाईवे किनारे स्थित आम के बाग में बैठे हुए थे। इसी दौरान सिंभावली की तरफ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। जिसका चालक नशे में धुत था, बाग के पास आकर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बाग में घुस आया और दोनों बच्चों को चपेट में ले लिया। घटना में जहांगीर और दानिश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला, लेकिन गांव अठसैनी के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और चालक व अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार पलटने से युवक घायल
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी दीपक रविवार को अपने साथियों के साथ कार से डहरा कुटी जा रहा था। गांव के निकट होली चोक के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे दीपक समेत अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें दीपक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें