फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट श्मशान घाट पर अवैध वसूली करने वाले दो लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट श्मशान घाट पर अवैध वसूली करने वाले दो लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में श्मशान घाट पर दाह संस्कार कराने के नाम पर पांच से 15 हजार रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप में पंडित समेत दो लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर एसपी ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
गंगा नगरी ब्रजघाट में वर्तमान में दूर-दराज के लोग भी अपने दिवंग्तों का दाह संस्कार करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं कोविड-19 संक्रमण के चलते मृत्यु दर भी बढ़ गई है। जिसके चलते ब्रजघाट श्मशान घाट पर दाह संस्कार के लिए स्थान मिलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं पुरोहित समेत अन्य लोगों द्वारा दाह संस्कार समेत अन्य कर्मकांड के लिए मृतकों के परिजनों से अवैध वसूली के भी मामले सामने आ रहे हैं। जिसके चलते शनिवार की देर शाम एसपी नीरज कुमार जादौन ने श्मशान घाट का औचक निरीक्षण किया। जहां शिकायतकर्ताओं के दो लोगों पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था। जिन्हें एसपी के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि श्मशान घाट पर गाजियाबाद निवासी दिव्य गुप्ता, दर्शन गुप्ता समेत बक्सर निवासी सुनील कुमार और नमन निवासी मुजफ्फरनगर ने भी पंडित सोनू आचार्य निवासी ब्रजघाट और श्यामवीर बाल्मीकि पर पांच हजार से 15000 रुपये तक की जबरन वसूली का आरोप लगाया था। एसपी के निर्देश पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके खिलाफ धारा 384 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

यह था मामला
शुक्रवार को ब्रजघाट में अपने परिजन का दाह संस्कार करने के लिए पहुंचे गाजियाबाद निवासी दिव्य गुप्ता व अन्य परिजनों से दाह संस्कार के लिए सोनू और श्यामवीर से पांच हजार रुपये की मांग की, जबकि सामान्य दिनों में एक हजार से 15 सौ रुपये तक लिए जाते हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी हापुड़ से की। इससे पहले भी चार मई की देर शाम हरियाणा क्षेत्र के लोगों ने भी जबरन अधिक वसूली की शिकायत डीएम और एसपी से की थी। शिकायत मिलने पर एसपी ने अधीनस्थों को साथ लेकर दबिश दी और दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें