हैदरपुर में महिला को मारपीट कर किया घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गांव हैदरपुर में दबंग ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी सोनवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि 17 अप्रैल को उसकी पत्नी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक सोनू मौके पर पहुंच गया और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसकी पत्नी को घायल कर दिया। हंगामा होने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद