ढाना रोड पर बाइक-स्कूटी की टक्कर, दो घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में ढाना रोड पर बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी सुक्कू शनिवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से सिंभावली आया था। दोपहर में वापस गांव जा रहा था। वहीं गांव अक्खापुर निवासी महीपाल भी स्कूटी से सिंभावली आ रहा था। ढाना रोड पर पीर के निकट दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सुक्कू को मेरठ और महीपाल को हापुड़ रेफर कर दिया।