वैठ में बच्चों के विवाद में मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। गांव वैठ में बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।
सिंभावली थानाध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के गांव वैठ में बुधवार को आस-पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। मारपीट होने पर बच्चों ने परिजनों से शिकायत की। शिकायत मिलने पर बच्चों के परिजन आमने-सामने आ गए। इसके चलते एक पक्ष से मनीष और दूसरे पक्ष से अफसर, तसलीम, इमरान व शाकिर के बीच गालीगलौज हो गई। थोड़ी देर में दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट होने लगी। हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष आपस में भिड़ते रहे। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। संवाद