साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये
गढ़मुक्तेश्वर। व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये निकल लिए। एसपी के निर्देश पर पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गढ़ नगर निवासी जयभगवान शर्मा ने एसपी के आदेश पर गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसका एक बैंक खाता गांव झड़ीना में स्थित एक बैंक शाखा में है। जिससे वह जरुरत पड़ने पर लेनदेन करता रहता है। पीड़ित ने बताया कि 13 जनवरी से 17 जनवरी तक उसके खाते से 50 हजार रुपये साइबर ठगों ने निकाल गए। जिसकी जानकारी बैंक स्टेटमेंट निकलवाने के दौरान मिली तो पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी नीरज कुमार जादौन के कार्यालय पहुंचकर दुखड़ा सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर गढ़ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार का कहना है कि एसपी के निर्देशानुसार पीड़ित जयभगवान की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद