फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ पांच तस्कर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पांच तस्कर किए गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से कार, बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष राजीव कुमार बालियान ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में पुलिस मुस्तैद है। पुलिस चप्पे चप्पे पर हुड़दंगियों और शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को पुलिस स्याना रोड पर गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए स्याना रोड पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कार चालक ने पुलिस टीम को देखकर वापस मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा करते हुए घेराबंदी कर कार को रोक लिया। जहां तलाशी लेने पर कार में अवैध शराब की 30 पेटी हरियाणा मार्का की मिली। जिसके बाद पुलिस कार समेत आरोपियों को थाने ले आई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पंचायत चुनाव में अवैध शराब को अच्छे दामों में बेचकर पैसा कमाने के लालच में शराब की तस्करी कर रहे थे। जिसमें आरोपियों ने अपना नाम दीपक निवासी हसुपुर गढ़, सुमित निवासी बाबूगढ़ हापुड़, गौरव निवासी पचौता बुलंदशहर, सचिन निवासी दाता गंज बदायूं और संदीप निवासी गंदूनगला बहादुरगढ़ बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों से तीस पेटी शराब के साथ तस्करी में उपयोग होने वाली एक बाइक और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। आरोपी कार की नंबर प्लेट बदल कर शराब की तस्करी का काम करते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांचों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें