फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी समर्थकों और ग्रामीणों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशी समर्थकों और ग्रामीणों में मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव दौताई में प्रधान पद के लिए वोट मांगने के दौरान संभावित प्रत्याशी के समर्थकों और ग्रामीणों में मारपीट हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में बृहस्पतिवार की देर रात प्रधान पद का प्रत्याशी वोट मांग रहा था, इसी दौरान उसके समर्थकों और ग्रामीणों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आए और गाली गलौज होते हुए आपस में मारपीट भी हो गई। वहीं गांव में हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ पवन कुमार और कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर आपस में विवाद करने वाले 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर शांति भंग की धारा के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें