फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर बिजलीघर से गंगानगरी को मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर बिजलीघर से गंगानगरी को मिलेगी 24 घंटे बिजली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में 400 केवी के विद्युत सब स्टेशन का निर्माण तेजी से चल रहा है। सितंबर माह तक कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सब स्टेशन चालू होने से गंगानगरी को 24 घंटे बिजली मिलेगी। वहीं लो वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी।
गांवों बेहतर आपूर्ति के लिए सरकार द्वारा जनपद में बिजलीघरों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें गढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदपुर में भी 400केवी सबस्टेशन का निर्माण चल रहा है। लगभग 280 करोड़ की लागत से बन रहे इस बिजलीघर से शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को भी सप्लाई दी जाएगी। पावर ग्रिड के सीईओ अफजाल अहमद ने बताया कि 400 केवी की लाइन गाजियाबाद से मुरादनगर होते हुए गढ़ क्षेत्र में आ रही है, जिसके लिए गांव सिकंदरपुर में एक बिजली घर (पावर सब स्टेशन) तैयार किया जा रहा है। गढ़ में सब स्टेशन स्थापित होने के बाद लाइन को गजरौला की तरफ भेजा जाएगा। अभी तक सिर्फ 220 केवी का पावर सब स्टेशन सिंभावली में है। जिससे गढ़, बहादुरगढ़, ब्रजघाट, समेत अन्य आसपास के क्षेत्रों में पावर सप्लाई की जाती है, लेकिन गढ़ के गांव सिकंदरपुर में 400 केवी पावर स्टेशन बनने से गढ़ क्षेत्र के बिजलीघरों को ओवरलोड से निजात मिलेगी। वहीं गर्मी में होने वाले फाल्ट समेत फीडर में खराबी की समस्याओं से भी जूझना नहीं पड़ेगा। उन्होंने ने बताया कि सितंबर माह में पावर सब स्टेशन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सिंभावली से आ रही लाइन से झेलनी पड़ती है दिक्कत
अभी गढ़ विद्युत उपकेंद्र को सिंभावली में स्थित 220केवी सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जिसकी लाइन घने जंगल और नहरों से होकर गुजरती है। करीब 14 किलोमीटर लंबी लाइन में आंधी-बारिश अथवा ओवरलोड होने पर फाल्ट हो जाता है। जिसे तलाशने में ही घंटो का समय लगता है। वहीं अंडरग्राउंड लाइन खराब होने पर समस्या अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घंटो पावर कट का सामना करना पड़ता है।
बोले एक्सईएन
गढ़ विद्युत निगम एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि चार सौ केवी का सब स्टेशन बनने से गढ़ क्षेत्र में आगामी विकास कार्यों में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। जिससे पर्यटन स्थल गंगानगरी के विकास को भी पंख लगेंगे। इसके अलावा गढ़ क्षेत्र के गांवों में जिन जगहों पर बिजली से संबंधित समस्याएं हैं, उन गांवों में बिजली सप्लाई सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन

बोले विधायक
विधायक डॉ. कमल मलिक ने कहा कि गंगानगरी विकास के लिए यह बड़ी सौभाग्य की बात है, जो सिंभावली के बाद गढ़ में इतना बड़ा पावर सब स्टेशन तैयार किया जा रहा है, जिससे गढ़ क्षेत्र में उद्योग स्थापित होंगे और 24 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने गंगानगरी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा किया था, जो जल्द पूरा हो जाएगा। वहीं पावर कट समेत अन्य झंझटों से निजात मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें