फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगने से बाइक व सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में आग लगने से बाइक व सामान जला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव पूठ में मकान में आग लगने से बाइक व अन्य घरेलू सामान जल गया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया।
गंगा खादर क्षेत्र के गांव पूठ में नट समुदाय का व्यक्ति सतनाम अपने परिवार के साथ रहता है। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अज्ञात कारणों से उसके मकान की छत पर लगे छप्पर में आग लग गई। सूचना के बाद फायर स्टेशन इंचार्ज रामबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायरकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बाइक व मकान में रखे कपड़े समेत अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

फायर स्टेशन इंचार्ज रामबीर सिंह ने बताया कि मकान में मौजूद सभी सामान नष्ट हो चुका है, काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें