फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखैड़ा में अंडरपास का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखैड़ा में अंडरपास का काम शुरू
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिखैड़ा में नवनिर्मित बाईपास पर अंडरपास का निर्माण शुरू होने पर किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के जंगल में बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन बाईपास बनने के बाद किसानों को हाईवे पर पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता। जिसे लेकर सिखैड़ा के किसानों ने कई दिन तक आंदोलन करते हुए बाईपास पर गांव के निकट अंडरपास बनाने की मांग की। कई दिन तक आंदोलन चलने के बाद प्रशासन द्वारा किसानों को अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद शुक्रवार कोे बाईपास पर अंडरपास बनाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी। इस अवसर पर भाकियू भानु जिला संरक्षक अजय त्यागी, किसान-मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष सुवीश त्यागी, हाजी फारुख, अरविंद त्यागी, शहजादा चौधरी, योगेश त्यागी, डॉ. तनवीर, इमरान, इकबाल त्यागी, महेंद्र, सुरेंद्र, राकेश, मदन, गोलू, रूपराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें