फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों ने महिला पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छह लोगों ने महिला पर किया हमला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में संपती हड़पने का प्रयास करने वालों ने महिला पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी सतेंद्री ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि तीन फरवरी को गांव में छह व्यक्ति पहुंचे और पीड़िता की संपती को हड़पने के उद्देश्य से दबाव बनाना शुरू कर दिया। कहासुनी होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जहां कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार बालियान का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें