फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने ब्रजघाट गंगा तट पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। तीर्थ पुरोहितों ने स्वागत करते हुए समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्य अभियंता ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गंगानगरी ब्रजघाट में गंगा तट पर शासन द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं। रविवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (गंगा) महेश चंद ने अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार और एसडीओ पीके जैन को साथ लेकर गंगा तट पर कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट के पुरोहितों समेत तीर्थ पुरोहित गंगाघाट सभा अध्यक्ष देवीप्रसाद गौड़ के नेतृत्व में प्रतीक चिन्ह देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर देवीदास कश्यप ने कहा कि शासन द्वारा गंगा तट पर कराए जा रहे विकास कार्यों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आगमन बढ़ रहा है, जिससे काफी लाभ हो रहा है। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने मुख्य अभियंता से कहा कि घाट पर लगाई गई लाइटों से रात के समय भी श्रद्धालु बिना किसी डर के स्नान कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए शौचालयों और महिलाओं के वस्त्र परिवर्तन के लिए बनवाए गए कक्ष बंद पड़े हुए हैं। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने घाट के पीछे की तरफ महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों के निर्माण की मांग की। मुख्य अभियंता ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर श्रीप्रकाश कौशिक, गौरीशंकर, सुरेश चंद शर्मा, विनोद शर्मा, हरीश कुमार नागर, सचिन शर्मा, विपिन पराशर, विकास शर्मा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, किशन लाल नागर, श्याम भारद्वाज, गौरव कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें