फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट, महिला से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट, महिला से चेन लूटी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में एक व्यक्ति के घर में घुसे तीन आरोपियों ने मारपीट कर महिला के गले से चेन लूट ली। साथ ही आरोपियों ने महिला से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
गढ़ नगर निवासी रविशंकर ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि नगर के ही सरताज से कुछ दिन पहले एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट बेचने के बाद सरताज के मामा प्लॉट बेचने से खुश नहीं थे। जिसको लेकर सरताज अपने साथ दो व्यक्तियों के लेकर 29 जनवरी को लाठी डंडे और तमंचे से लैस होकर घर में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पहुंची उसकी मां सुमित्रा देवी के गले की चेन लूट ली। इसके बाद मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें