फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में ईट भट्टे पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति से तीन दबंग युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। भट्टा मालिक ने थाने में तहरीर देकर एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूनगला निवासी शैलेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि बिहूनी रोड पर ईंट भट्टे का व्यवसाय करता है। जिस पर गांव गंदूनगला निवासी गंगाराम चौकीदारी का काम करता है। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे गंदूनगला निवासी शक्ति सिंह अपने साथ दो साथियों को लेकर भट्टे पर पहुंचा और चौकीदार गंगाराम के साथ अभद्र व्यवहार शुरु कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने तमंचे की बट मारकर गंगाराम को घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना के बारे में भट्टा मालिक को जानकारी दी। जिसके बाद भट्टा मालिक ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें