फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ में महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ में महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में एक महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
गढ़ क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि छह माह पूर्व पड़ोस में ही रहने वाला आरोपी टीटू उसके घर में घुस आया था। जिसने अकेला पाकर उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर आरोपी टीटू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। न्यायालय के आदेश पर गढ़ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी टीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, जल्द मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें